आगरालीक्स…आगरा में तेल कारोबारी के यहां एफएसडीए का छापा. 990 किलो खाने का तेल किया सीज. राइस ब्रान और सरसों तेल के नमूने जांच के लिए भेजे, जांच जारी
आगरा में सोमवार को एफएसडीए की टीम ने थाना खेड़ा राठौर के ग्राम पुरा भगवान में प्रिया पत्नी रविंद्र सिंह के खाद्य तेल प्रतिष्ठान पर छापा मारा. इससे वहां हड़कंप मच गया. टीम ने कार्यवाही के दौरान प्रतिष्ठान में लगभग 622 किग्रा. राइस ब्रान ऑयल एवं 372 किग्रा. सरसों का तेल भंडारित पाया गया.खाद्य तेलों में मिलावट की आशंका के दृष्टिगत राइस ब्रान ऑयल एवं सरसों के तेल के एक-एक नमूने विधिवत संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए गए.शेष खाद्य तेल, जिसमें 620 किग्रा. राइस ब्रान ऑयल (अनुमानित मूल्य ₹77,500/-) एवं 370 किग्रा. सरसों का तेल (अनुमानित मूल्य ₹55,500/-) कुल 990 किग्रा. खाद्य तेल जिसका कुल मूल्य ₹1,33,000/-, को विधिक प्रावधानों के अंतर्गत सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया. जांच करने वलाी टीम में एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, एफएसडीए अधिकारी कोमल सिंह, गजेंद्र सिंह रहे.