आगरालीक्स…आगरा में गर्मी के साथ ही पानी की समस्या बढ़ी. दयालबाग के कई इलाकों में तीन दिन से नहीं हो रही पानी की सप्लाई. रात को जाग—जाग कर पानी आने का इंतजार कर रहे लोग…
आगरा में एक ओर जहां भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर पानी की समस्या अधिक बढ़ गई है. यमुना पार इलाके में तो कई दिनों से पानी का संकट बना हुआ है, वहीं अब दयालबाग में भी पानी न आने से लोग परेशान हैं. लोगों का कहना है कि तीन दिन से वाटरवक्र्स का पानी नहीं आ रहा है. रात रात भर जागकर पानी आने का इंतजार करना पड़ रहा है. अगर आता भी है तो रात को दो से तीन बजे या एक बजे..वो भी कुछ ही मिनटों के लिए. ऐसे में पानी की विकराल समस्या आ गई है.गहराता जल संकट
आगरा में पिछले कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है. यमुना पार इलाके में तो लोग पिछले दिनों खाली बर्तन लेकर सड़कों पर भी उतर चुके हैं.