आगरालीक्स…Agra News: आगरा में हास्पिटल में ब्लड चढ़ाने के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत, डॉक्टर पर मुकदमा।
आगरा के थाना सदर के शहजादी मंडी में बैजंती हॉस्पिटल है। सेवादास निवासी भहाई मलपुरा का कहना है कि 19 फरवरी 2026 को पत्नी ललिता को प्रसव के लिए बैजंती हॉस्पिटल, शहजादी मंडी में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद खून चढ़ाया गया, इसके बाद तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उपाध्याय हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पत्नी ललिता की मौत हो गई। इस मामले में हॉस्पिटल संचालक डॉ. योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।