फिरोजाबादलीक्स…सवारियां लेकर जा रहे आटो को ट्रक ने मारी टक्कर. दो की मौत्, पांच घायल
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में आटो और ट्रक के बीच हुए दर्दनाक एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए. आटो सवारियां लेकर रामगढ़ थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहा था. हिना धर्मकांटे के पास आ रहा आटो अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गया और टक्कर लगने के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला. सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई और सभी घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया. यहां एक अज्ञात व्यक्ति् व आटो चालक की मौत हो गई.