आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल आज रात को. मनकामेश्वर स्टेशन (बिजलीघर) से आईएसबीटी तक दौड़ेगी मेट्रो…चार अंडरग्राउंड स्टेशनों के बीच से होकर जाएगी
यूपी मेट्रो ने मनकामेश्वर से आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन के बीच हाई स्पीड ट्रायल की तैयारियां तेज कर दी है. आज रात को हाई स्पीड ट्रायल हो सकता है. मनकामेश्वर स्टेशन (बिजलीघर) से आईएसबीटी तक मेट्रो का हाईस्पीड में ट्रायल किया जाएगा और सुरक्षा व तकनीकी को परखा जाएगा. यूपी मेट्रो द्वारा अभी तक लगातार अप एवं डाउन लाइन में ट्रायल किया जा रहा था. हाईस्पीड ट्रायल के लिए यूपी मेट्रो ट्रायल रन के दौरान आगरा मेट्रो टीम सिग्नलिंग, ट्रैक्शन आदि सिस्टम का गहनता से परिक्षण किया गया है.चार अंडरग्राउंड स्टेशन से हाइवे पर निकलेगी मेट्रो
आगरा में इस समय ताज पूर्वी गेट से बिजलीघर स्थित मनकामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो संचालित है. यहां से मेट्रो चार अंडरग्राउंड स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस स्टेशन से होती हुई हाइवे पर एलिवेटेड होकर निकलेगी. हाइवे के सहारे होते हुए मेट्रो आईएसबीटी स्टेशन तक चलेगी. इसके आगे के दो स्टेशन गुरु का ताल और सिकंदरा के लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.