आगरालीक्स…आगरा में मौसम सुहावना हो गया है. सुबह हवाएं, बादलों के साथ हुई बारिश तो दोपहर में निकली धूप. अधिकत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा. जानें आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
आगरा में मौसम इस समय सुहावना हो गया है. लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है और इसका कारण है हवाएं और बारिश. आज सुबह भी अचानक काले घने बादलों का डेरा आगरा के आसमान पर छाया और बारिश हुई. हालांकि बारिश कुछ ही देर हुई लेकिन इसके बाद हवाओं के कारण मौसम ठंडा हो गया. दिन में धूप निकली लेकिन धूप का तेज भी कम लगा. इसका असर तापमान पर हुआ है.आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकत तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बारिश के आसार हैं. अभी इस सप्ताह लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 05/05/26) 29.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/05/26) 23.8
Departure from Normal(oC) -0.4