Tuesday , 5 May 2026
Home मथुरा Mathura News: Two Minor Sisters molested in Hotel in Vrindavan; Four Arrested…#mathura
मथुरा

Mathura News: Two Minor Sisters molested in Hotel in Vrindavan; Four Arrested…#mathura

23

मथुरालीक्स…वृंदावन में दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म. घर से बिना बताए निकलीं थी. बहाने से होटल ले गया आटो चालक, दो साथियों के साथ मिलकर किया गंदा काम. पुलिस ने किया अरेस्ट

मथुरा की वृंदावन थाना पुलिस ने दो नाबालिग बहनों के साथ अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में चार अभियुक्तों को अरेस्ट किया है. दोनों बहनें घर से बिना बताए निकल आई थीं. यहां आटो चालक बहाना बनाकर दोनों को होटल ले गया जहां उसने अपने साथियों को बुलाकर दोनेां के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद मथुरा जंक्शन पर जाकर छोड़ दिया. पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

जानें क्या है मामला
पीड़ित पिता के अनुसार उसकी 17 और 15 साल की दो बेटियां 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे परिक्रमा मार्ग स्थित एक आश्रम में भोजन करने गई थीं और तभी से दोनों लापता हो गई थीं. पिता ने एक मई को उनके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस लड़कियों की तलाश कर रही थी. पुलिस के अनुसार डेंपियर नगर के नया नगला में रहने वाला आटो चालक समीर दोनों बहनों को आटो में बैठाकर मथुरा ले जाने के बहाने सड़कों पर घुमाता रहा. इसके बाद उसने बहाने से धौली प्याऊ स्थित होटल में काम करने वाले ​शिवा को फोन करके कमरा बुक कराया और दोनों बहनों को होटल ले गया. यहां शिवा की कॉल पर एक और दोस्त नगला डेंपियर नगर में रहने वाला कृष्णा भी आ गया. आरोप है कि तीनों ने लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया और मथुरा जंक्शन पर छोड़ दिया.

घर पहुंचकर बताई आपबीती
दोनों बहनें वृंदावन के मारुति नगर में रहने वाले रूपेश के संपर्क में थीं. उसने ही लड़कियों को दिल्ली में रहने वाले अपने भाई के कमरे पर पहुंचने को कहा था. दोनों बहनें आश्रम में भोजन करने के बाद दिल्ली जाने के लिए मथुरा आ रही थीं. इसके बाद दोनों दिल्ली पहुंची तो रूपेश को भाई को अहसास हुआ कि दोनों घर से भागकर आई हैं तो उसने एक हजार रुपये देकर दोनों को वृंदावन लौटने को कहा. लड़कियां दो मई को अपने घर पहुंची और पिता को आपबीती बताई. पुलिस ने सोमवार सुबह आटो चालक सहित चारों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया.

पकड़े गए आरोपियों के नाम

  • समीर पुत्र अकबर निवासी नया नगला डैम्पियर नगर थाना कोतवाली मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष
  • कृष्णा उर्फ काले पुत्र रामशरण मीणा निवासी उपरोक्त उम्र करीब 19 वर्ष
    3.शिवा पुत्र संजय निवासी मयूर बिहार धौली प्याऊ थाना कोतवाली मथुरा उम्र करीब 18 वर्ष
  • रूपेश पुत्र जालिम निवासी मारूति नगर थाना वृन्दावन मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mathura News: Police raid inside a guest house in Mathura. Five young men and four young women…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा में गेस्ट हाउस के अंदर पुलिस की रेड. पांच युवक और...

मथुरा

Mathura Live News: Actor Govinda offers prayers at Banke Bihari Temple in Vrindavan…#mathura

मथुरालीक्स…बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे अभिनेता गोविंदा. एकादशी पर किए दर्शन. प्रेमानंद...

मथुरा

Mathura Live News: A prostitution racket was operating out of a hotel in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा के होटल में चल रहा था देह व्यापार. पुलिस कमरों में...

मथुरा

Mathura Live News: Bus Collides with Auto and Bolero on Highway in Mathura; Several Injured…#mathura

मथुरालीक्स…आगरा—दिल्ली हाइवे पर ओवरटेक करते समय हरियाणा रोडवेज बस ने आटो और...

error: Content is protected !!