Tuesday , 5 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: Agra Mayor Celebrates Victory in Bengal by Serving Jhalmuri…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra Mayor Celebrates Victory in Bengal by Serving Jhalmuri…#agranews

15

आगरालीक्स…आगरा में मेयर ने झालमुड़ी खिलाकर मनाया बंगाल में जीत का जश्न. पटाखे चलाकर और मिष्ठान वितरण करके मनाया कार्यकर्ताओं ने जश्न

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों को चुनाव परिणाम आने पर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने सराय बेगा में पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं के संग मंगलवार को जश्न मनाया। महापौर ने इस अवसर पर सभी को अपने हाथों से झालमुड़ी बनाकर खिलाई और मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर पार्टी की नारी शक्ति सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए और पीएम मोदी की जय के नारे लगाए। इस अवसर पर महापौर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आज का यह पल आगरा के लिए, उत्तर प्रदेश के लिए, और पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक है। पश्चिम बंगाल में भाजपा का कमल खिलना, अन्य राज्यों में हमारी प्रचंड विजय - यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास की जीत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व और संगठन की अटल शक्ति ने बंगाल जैसे कठिन राज्य में भी कमल को खिला दिया। पश्चिम बंगाल में कमल खिलने की सुगंध पूरे देश में फैल गई है, आज गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भाजपा का परचम लहरा रहा है। आगरा की धरती से मैं कहती हूँ - मोदी जी, अमित शाह जी, आपका हर कार्यकर्ता आपका सिपाही है। आगरा और पूरे देश की जनता जानती है कि भाजपा का मतलब सुशासन, विकास और सबका साथ है। अब बंगाल की जनता ने भी भय और भ्रष्टाचार के अंधेरे से बाहर निकलकर विकास का रास्ता चुन लिया है। यह जीत बताती है कि भारत अब बदला नहीं, बल्कि भविष्य चाहता है। यह जीत लोकतंत्र की जीत है संविधान की जीत है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद, कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Demand to Transform Agra’s Motiganj Galla Mandi into a Adarsh Mandi…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की मोतीगंज गल्ला मंडी बने आदर्श मंडी. जाम न लगे इसके...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Salaries of 2,442 Shikshamitras in Agra have been raised from ₹10,000 to ₹18,000. A felicitation ceremony was held at Soorsadan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 2442 शिक्षामित्रों का वेतन 10 हजार से बढ़कर 18 हजार...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Winds and rain have cooled down the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम सुहावना हो गया है. सुबह हवाएं, बादलों के साथ...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra Police, Responding to a Meta Alert, Save Young Man’s Life…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गर्लफ्रैंड से ब्रेकअप के बाद आधी रात को मरने जा...

error: Content is protected !!