Thursday , 6 August 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: Self-enumeration begins in Agra tomorrow, residents can fill out their census details online themselves…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: Self-enumeration begins in Agra tomorrow, residents can fill out their census details online themselves…#agranews

226

आगरालीक्स…आगरा में कल से स्वगणना. 15 दिन तक लोग खुद जनगणना के लिए आनलाइन भर सकते हैं अपनी डिटेल. 33 सवाल पूछे जाएंगे. 22 मई से शुरू होगा घर—घर सर्वे

यूपी सहित आगरा में कल यानी 7 मई से स्वगणना का शुभारंभ होने जा रहा है. पहली बार डिजिटल तरीके से डाटा जुटाया जाएगा जिसमें लोग स्वयं अपनी जानकारी आनलाइन भर सकते हैं. जनगणना 2027 के लिए स्वगणना 15 दिन तक चलेगी. डीएम मनीष बंसल ने बताया कि इस दौरान नागरिक अपने मोबाइल या लैपटाप के जरिये पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर सभी सवालों के जवाब व पूछी गई जानकारी भरें.

कल से होगा जनगणना के प्रथम चरण का शुभारंभ
भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में 7 से 21 मई तक स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान संचालित किया जाएगा. इसके बाद 22 मई से 20 जून तक घर-घर सर्वेक्षण (मकान सूचीकरण) का कार्य शुरू होगा. जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं और व्यापक स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है.

आनलाइन दर्ज करा सकेंगे जानकारी
डीएम ने बताया कि स्वगणना के तहत नागरिक ऑनलाइन पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से स्वयं अपने एवं अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे, आमजन की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनपद में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर संपर्क, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपील, विद्यालयों व महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम तथा विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराया जाएगा, इसके साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया, पोस्टर, बैनर व पंपलेट के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जाएगा. शिक्षकों,व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और अन्य व्यक्तियों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया.

22 मई से घर—घर जाकर होगा सर्वे
जिलाधिकारी ने बताया कि स्वगणना चरण के बाद 22 मई से शुरू होने वाले घर-घर सर्वेक्षण में गणनाकर्मी प्रत्येक मकान पर जाकर उसका विवरण दर्ज करेंगे. इस दौरान पूरे अभियान की सतत निगरानी व समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें.

लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य से अनुपस्थित रहने या ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले प्रगणक एवं सुपरवाइजर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी. जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से जनगणना कार्य में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा.

डिजिटल स्व-गणना को अपनाने की अपील
जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार जनगणना को अधिक पारदर्शी, सटीक और सरल बनाने के लिए डिजिटल माध्यम का उपयोग किया जा रहा है. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करें, अपने आसपास के लोगों को स्व जनगणना के लिए भी प्रेरित करें,जिससे प्रक्रिया तेज और त्रुटिरहित बन सके.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : ‘Sawan’ special offer at Ajanta Sweets, Kamla Nagar, Agra—refresh your palate with frozen snacks.

आगरालीक्स…अजंता स्वीट्स ने अपनी पारंपरिक मिठाईयों के साथ सावन के इस शुभ...

टॉप न्यूज़

Agra News: Crocodile attacks young man in Chambal River, Agra; friends save his life

आगरालीक्स…चंबल नदी में युवक को खींच ले गया मगरमच्छ. हाथ पैर धो...

टॉप न्यूज़

Agra News: FSDA in Agra sent seven samples of wheat flour and refined flour for testing

आगरालीक्स…आगरा में एफएसडीए ने आटा, मैदा के 7 नमूने जांच को भेजे....

टॉप न्यूज़

Agra News: Theft worth lakhs after breaking the lock of a locked house in Agra’s North Railway Colony…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों...

error: Content is protected !!