आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में सीआईसी जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में अंडर 19 वर्ग में चैम्पियन बनी सेंट पीटर्स की टीम. अंडर 14 और अंडर 17 में ये टीमें बनी विजेता
आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में आयोजित सीआईसी जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. 4 मई से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में तीन वर्गों अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के बीच मुकाबले खेले गए.अंडर 14 वर्ग के मैच 4 मई को खेले गए जिसमें कुल 6 टीमों ने भाग लिया. इसमें सेक्रेट हार्ट स्कूल मथुरा की टीम चैम्पियन बनी. उपविजेता टीम सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, आगरा रही. वहीं अंडर 17 वर्ग में कुल 8 टीमों ने भाग लिया. 5 मई को हुए इस वर्ग के मैच में सेंट जॉर्जेज ने सेंट पीटर्स को हराकर टूर्नामेंट जीता. वहीं अंडर 19 वर्ग की चैम्पियन सेंट पीटर्स की टीम रही. आज बुधवार 6 मई को खेले गए इस वर्ग में सेंट पीटर्स ने सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल की टीम को हराकर टूर्नामेंट जीता.
टूर्नामेंट की सफलता में यमन दरलामी, अजर इलाही, फैज खान, सुमंत कुमार, शरद उपाध्याय, कौशलेंद्र सिंह चौहान और निनाद मार्श मिल्टन का योगदान रहा. रेवरेंड फादर (डॉ.) एल्विन पिंटो, प्राचार्य, सेंट पीटर्स कॉलेज, आगरा ने सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका मनोबल बढ़ाया. टूर्नामेंट का समापन भव्य एवं सफलतापूर्वक हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागी विद्यालयों ने उत्कृष्ट खेल भावना एवं टीमवर्क का परिचय दिया.