आगरालीक्स…आगरा में क्षत्रिय समाज ने निकाली महाराणा प्रताप की जयंती पर भव्य शोभायात्रा. अवधपुरी से मारुति एस्टेट, बोदला, सेक्टर चार, सेंट्रल पार्क होकर वर्मा डेयरी तक पहुंची. जगह—जगह हुआ स्वागत
सिर पर भगवा पगड़ी और हाथों में भगवा ध्वज। समाज में एकता और भाईचारे के संदेश के साथ क्षत्रिय समाज द्वारा महाराणा प्रताप की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसका अवधपुरी तिराहे से मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री, उप्र योगेन्द्र उपाध्याय ने झंडी दिखाकर व महाराणा प्रताप की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। महाराणा प्रताप और हाथ में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की आकर्षक झांकियां देश की अखण्डता और भाईचारे का संदेश के साथ देश के प्रति समर्पण और त्याग के लिए प्रेरित करती नजर आईं। महाराणा प्रताप की वीर गाथाओं का वर्णन करते हुए मुख्य अतिथि योगेन्द्र उपाध्याय ने समाज के सभी वर्गों को प्रेम और सहयोग के भाव के मिलकर रहने का संदेश दिया। शोभायात्रा में पैदल चलते हुए उन्होंने वीर महाराणा प्रताप को नमन किया। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। शोभायात्रा मारुति एस्टेट, बोदला चौराहा, सेक्टर चार, सेन्ट्रल पार्क के क्षेत्र में भ्रमण करते हुए वर्मा डेयरी पर विश्राम लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता डॉ. अलौकिक उपाध्याय जी, ठाकुर शिवम चौहान, ठाकुर उज्जवल चौहान, ठाकुर प्रमोद चौहान, ठाकुर दीपक चौधरी, ठाकुर हैप्पी तोमर, ठाकुर अरूण तोमर, धर्मेन्द्र चौधरी, ठाकुर रवि चौहान, ललित शर्मा,दीप विनायक,विनायक,कान्हा राठौर,धीरज जैन, निशू कपूर, प्रेम सिंह धाकड आदि उपस्थित थे।