आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रिटायर क्लर्क को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट बनाए रखा, 17.76 लाख रुपये ट्रांसफर कराए।
आगरा के सैनिक नगर राजपुर चुंगी निवासी कुंदर सिंह उम्र 65 साल बीएसएनएल से रिटायर हैं। उनके पास 14 अप्रैल को व्हाटस एप कॉल आई, कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए दावा किया कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल करके सिम कार्ड लिया गया है। इसका प्रयोग देश विरोधी गतिविधियों में किया गया है। इसके बाद दूसरी नंबर से कॉल आई और खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर अरेस्ट करने की धमकी दी गई। कहा गया कि आतंकी संगठनों के लिए फंडिंग की गई है, यह टेरर फंडिंग है, वीडियो कॉल पर ही उन्हें रहने के लिए कहा गया, खाता नंबर ले लिया।
17.76 लाख रुपये कराए ट्रांसफर
साइबर शातिरों ने व्हाटस एप वीडियो कॉल चालू रखी और कुंदन सिंह का बैंक जाने के लिए कहा, बैंक पहुंचने के बाद 17.76 लाख रुपये एकाउंट का नंबर भेजकर ट्रांसफर करा लिया। इसके बाद साइबर क्रिमनल ने तीन लाख रुपये और मांगे, कहा कि 17.76 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे इस पर कुंदन सिंह को शक हुआ। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसी नहीं करती है डिजिटल
व्हाटस एप पर वीडियो कॉल को ना उठाएं, कोई डिजिटल अरेस्ट करने के लिए कहता है इसता मतलब है कि वह वीडियो कॉल को डिस्कनेक्ट ना करने और किसी को इस बारे में ना बताने की कहता है तो यह डिजिटल अरेस्ट है। इसकी शिकायत 1930 पर करें।