आगरालीक्स…Agra News: आगरा में युवक की पीट पीट कर हत्या, युवक के बड़े भाई से हुआ था विवाद, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र की पत्तल वाली गली के रहने वाले हर्ष जैन के बड़े भाई का मोहल्ले के ही व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हर्ष जैन को जिन लोगों से विवाद हुआ था उन्होंने पकड़ लिया और मारपीट कर दी। ( Agra Live News: Man beaten to death in Agra )
अस्पताल में मौत
आरोप है कि हर्ष जैन के साथ मारपीट की गई, खून से लथपथ हर्ष जैन को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई, पुलिस जांच में जुटी है। ( खबर अभी अपडेट की जाएगी)