आगरालीक्स…आगरा के धूलियागंज में युवक की पीट—पीट कर हत्या. चार साल पहले हुई थी शादी. पुलिस ने आरोपी देवा माहौर को किया अरेस्ट. जानिए पूरा मामला
आगरा के धूलियागंज में युवक हर्ष जैन की पीट—पीट कर हत्या की गई. दबंगों ने उसके मुंह पर पंच मारे जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया. अस्पताल में युवक की मौत हो गई. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी देवा माहौर को अरेस्ट कर लिया है. घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. इधर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है. युवक हर्ष जैन की चार साल पहले ही शादी हुई थी.जानें क्या है मामला
घटना थाना छत्ता क्षेत्र के धूलियागंज की है. यहां हर्ष जैन अपनी मां दीपिका जैन, बहन मोहिनी, पत्नी नंदिनी और दो साल की बेटी के साथ रहता था. हर्ष की चार साल पहले ही शादी हुई थी. परिजनों के अनुसार रविवार को हर्ष काम पर दुकान गया था. शाम को छह बजे तब वो घर लौट रहा था तो धूलियागंज शराब ठेके के पास हर्ष का झगड़ा विशाल नाम के युवक से हुआ. दोनों के बीच मारपीट हुई. इसके बाद हर्ष घर आ गया. हर्ष के फोन पर लगातार धमकी दी जा रही थी.
पुलिस के अनुसार रात को हर्ष घर से बाहर निकला तो यहां विशाल का भाई देवा माहौर अपने साथियों के साथ यहां पहुंचा. दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इस पर देवा माहौर ने हर्ष के मुंह पर पंच और घूंसे मारे और उसको जमीन पर पटक दिया. जिससे हर्ष की मौत हो गई. इधर जानकारी पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो हर्ष को लेकर अस्पताल भागे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया. शव जब घर पहुंचा तो परिजनों ने सड़क पर शव रखकर हंगामर कर दिया. परिजनों की मांग थी कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए.
परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल
इधर हर्ष की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. हर्ष की मां दीपिका जैन ने बताया कि वो दिल्ली गई थीं. रात को जब पता चला कि बेटे की हत्या की गई है तो वह यहां आईं. रोते—रोते एक ही बात कह रही थीं कि कल मदर्स डे पर सुबह ही हर्ष ने उनका फोटो सोशल मीडिया पर डाला था. उनसे बात की थी. मां का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं हर्ष की पत्नी नंदिर भी बेसुध है.