आगरालीक्स…आगरा में आज रात से बदल सकता है मौसम..बारिश के आसार..दिन में 40 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान. जानें पूर्वानुमान
आगरा में मौसम के बदले रूप देखने को मिल रहे हैं. पहले भीषण गर्मी का सामना आगरावासियों को कराया. तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके बाद बारिश, बादल और हवाओं ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया और लोगों को गर्मी से राहत दिला दी. अधिकतम तापमान इस दौरान 30 डिग्री सेल्सियस तक आ गया लेकिन दो दिन से गर्मी के मिजाज फिर से सख्त हुए हैं. आज सोमवार को भी दिन में तेज धूप निकली जिससे तापमान फिर से बढ़ा है.मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39़.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज रात को फिर से मौसम बदल सकता है. बारिश के आसार हैं. मंगलवार को भी बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी हो सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 11/05/26) 39.6
Departure from Normal(oC) -1.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/05/26) 25.3
Departure from Normal(oC) -0.1