आगरालीक्स…आगरा में शादी में डीजे डांस कर रही युवतियों से युवकों ने की छेड़छाड़. पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकले. मुकदमा दर्ज
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में रविवार रात को एक मैरिज होम में शादी के दौरान हंगामा हो गया. यहां डीजे पर डांस कर रही युवतियों के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी. विरोध करने पर युवकों ने लड़की पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर डाली जिसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी युवक भाग निकले. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.जानिए क्या है मामला
खंदौली स्थित एक मैरिज होम में रविवार रात को एक विवाह समारोह चल रहा था. कुछ युवतियां डीजे पर डांस कर रही थीं कि तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और युवतियों के साथ छेड़खानी करने लगे. अभद्रता और धक्कामुक्की करने लगे. विरोध करने पर उन्होंने मारपीट भी कर डाली जिससे शादी समारोह में हंगामा हो गया. पीड़ित पक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन आरोपी भाग निकले. आज सोमवार को थाना खंदौली में आरोपी शिवम, करण, संदीप निवासी सादाबाद और रोहित निवासी बलदेव मथुरा सहित 10—12 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.