नईदिल्लीलीक्स..Agra News: देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए आयोजित नीट यूजी परीक्षा रद, नीट यूजी की नई तिथि जल्द घोषित होगी। जानें कारण ( NEET UG Cancelled, New Date of NEET UG declare soon )
नीट यूजी 2026 की परीक्षा तीन मई को आयोजित की गई थी, राजस्थान में कई छात्रों के पास हाथ से लिखा हुए एक कथित गैस पेपर मिला था, इस गैस पेपर में जो प्रश्न थे वे नीट यूजी की परीक्षा में आए प्रश्नों से मेल खा रहे थे। इस मामले ने तूल पकड़ लिया, इसके बाद राजस्थान की एसओजी ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर देहरादून, सीकर और झुंझनू से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया था, इसमें सीकर के एक कोचिंग सेंटर से जुड़ा काउंसर भी था।
सीबीआई करेगी जांचकेंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2026 परीक्षा रद कर दी है, पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। वहीं, नीट यूजी की परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी, इसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी।