आगरालीक्स.. वीडियो … आगरा में जन्मदिन की पार्टी के बाद यमुना में नहाने गए छह युवक और युवती डूबे, रेस्क्यू आपरेशन जारी, एक की तलाश, तीन की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती। ( Agra Live News: Six drown in Yamuna in Agra , 5 rescued, Video)
यमुना पार में फाउंड्री नगर स्थित विद्यापुरम में जन्मदिन पार्टी के लिए रिश्तेदार आए थे। इसमें से विद्यापुरम की रहने वाली 16 साल की काजल, 11 साल का विक्की और उनके रिश्तेदार मथुरा की रहने वाली 16 साल की रिया, सादाबाद के कुंजनपुर के रहने वाले 22 साल के कान्हा, 18 साल की महक और 13 साल का अंशु यमुना में नहाने चले गए।
यमुना में गहरे पानी में जाने से डूबे युवक युवती, दो को स्थानीय लोगों ने बचाया
यमुना में नहाते समय वे अंदर की तरफ जाने लगे, पानी अधिक होने पर एक के बाद एक युवक और युवतियां डूबने लगे, स्थानीय लोगों ने काजल और अंशु को बचा लिया लेकिन अन्य लोग डूब गए। यमुना में डूबने की सूचना पर स्थानीय लोग आ गए हैं।
गीताखोरों ने तीन को बाहर निकाला, एक की तलाश
गोताखोर आ गए, बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। यमुना से तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है तीनों की हालत गंभीर है, जबकि एक युवक का अभी तक पता नहीं चला है।