Thursday , 19 November 2026
Home आगरा Agra Live News: Special Metro Ride Held for Nursing Students and Staff in Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Special Metro Ride Held for Nursing Students and Staff in Agra…#agranews

351

आगरालीक्स…आगरा में नर्सिंग छात्रों एवं स्टाफ के लिए हुई स्पेशल मेट्रो राइड. इंटरनेशन नर्स डे पर बताए मेट्रो यातायात के फायदे…

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आगरा मेट्रो के ‘कम्युनिटी कनेक्ट’ इनिशिएटिव के चलते नर्सिंग छात्रों एवं नर्सिंग स्टाफ के लिए स्पेशल मेट्रो राइड एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूपीएमआरसी टीम ने नर्सिंग स्टाफ की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया, एवं उनके स्वास्थ्य सेवाओं में अहम योगदान को भी रेखांकित किया।

शांति मांगलिक स्कूल ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स के नर्सिंग के छात्रों एवं नर्सिंग स्टाफ ने स्पेशल राइड में मेट्रो यातायात के फायदे जाने। सभी को स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करने के नाते पैसेंजर इमरजेंसी इंटरकॉम की सुविधा के बारे में बताया गया, जो ट्रेन के हर कोच में है एवं किसी इमरजेंसी में/किसी यात्री की तबीयत बिगड़ने पर उसे दबाकर समस्या का निस्तारण किया जा सकता है। इसी प्रकार से सभी को दिव्यांगजन हेतु टैकटाइल पाथ, मेट्रो एवं लिफ्ट्स में व्हीलचेयर स्पेस आदि का प्रावधान भी बताया गया।

आगरा मेट्रो कॉरिडोर आगरा वासियों की सहूलियत के लिए सभी प्रमुख अस्पतालों को जोड़ता है। एसएन मेडिकल कॉलेज स्टेशन, जो मनकामेश्वर के ठीक बाद वाला मेट्रो स्टेशन है, शहर के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज को मेट्रो द्वारा शहर से जोड़ता है। इसी प्रकार जिला अस्पताल (प्रतापपुरा मेट्रो स्टेशन के पास), सिकंदरा मेट्रो स्टेशन के पास भी कई अस्पताल मेट्रो रूट पर होंगे। आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली गेट एरिया भी सुगमता से पहुंचा जा सकेगा , जहाँ कई सारे अस्पताल एवं पैथोलॉजी हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 19th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: A new sports stadium will be built in Bah, Agra. 2.476 hectares of land will be transferred to the Sports Department…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बनेगा नया स्पोटर्स स्टेडियम. यूपी कैबिनेट की बैठक में मिली...

आगरा

Agra News: There will be no water supply in several areas of Agra on Friday and Saturday.

आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में शुक्रवार—शनिवार को नहीं आएगा पानी. पाइपलाइन की...

आगरा

Agra Weather: The cold intensified further in Agra at night. The temperature reached 12 degrees Celsius

आगरालीक्स…आगरा में रात को ठंड और बढ़ी. तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक...

error: Content is protected !!