Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra Live News: Mother’s Day Celebrated at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Mother’s Day Celebrated at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

240

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में मनाया गया मदर्स डे. बच्चों के साथ मम्मियों ने भी म्यूजिक, डांस और गेम्स में लिया भाग

Bachpan Play School एवं Academic Heights Public School में मदर्स डे के उपलक्ष्य में माताओं के लिए विशेष “मदर्स डे सेलिब्रेशन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय से जुड़ी सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पूरे परिसर में आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को सम्मान देना, उनके योगदान को सराहना एवं उन्हें दैनिक व्यस्त जीवन से कुछ विशेष और आनंदमय पल प्रदान करना रहा। सभी माताओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया।

इस अवसर पर कई माताओं ने मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मां होने की जिम्मेदारियों, परिवार के प्रति अपने समर्पण एवं जीवन से जुड़े प्रेरणादायक अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। कुछ माताओं ने सुंदर कविताएं एवं भावपूर्ण विचार प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और अधिक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान माताओं को मदर्स डे के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि मां परिवार की शक्ति एवं आधार होती है, जो अपने प्रेम, त्याग एवं धैर्य से पूरे परिवार को एकजुट रखती है। माताओं के सम्मान एवं उनके योगदान को सराहने के उद्देश्य से ही मदर्स डे मनाया जाता है।

माताओं के मनोरंजन के लिए गीत, नृत्य, गेम्स एवं कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी माताओं ने पूरे उत्साह, उमंग एवं आत्मविश्वास के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान हंसी, खुशी एवं तालियों की गूंज से पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में विजेता रही माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में भी विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्या मोहित गर्ग, निदेशक गुंजन गर्ग, कोऑर्डिनेटर दीप्ति चौहान, काउंसलर परिणीता निगम एवं समस्त शिक्षिकाओं ने सभी माताओं को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Khatu Shyam Temple resounded with chants of “Shyam” and devotional hymns..#agranews

आगरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर बुधवार को श्याम...

आगरा

Agra News: The Varshayog Kalash Sthapana ceremony commenced at the Chhipitola Jain Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के छीपीटोला जैन मंदिर में वर्षायोग कलश स्थापना का हुआ शुभारंभ....

आगरा

Agra News: Secretary, District Legal Services Authority inspected the mental hospital in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मानसिक चिकित्सालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने...

आगरा

Agra : A crowd of thousands of devotees flocked to hear Jaya Kishori at the Shrimad Bhagwat Katha at Rajdevam, Agra

आगरालीक्स…रिश्ता कोई हो, निस्वार्थ प्रेम से बड़ा कुछ नहीं..आगरा के राजदेवम में...

error: Content is protected !!