आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में मनाया गया मदर्स डे. बच्चों के साथ मम्मियों ने भी म्यूजिक, डांस और गेम्स में लिया भाग
Bachpan Play School एवं Academic Heights Public School में मदर्स डे के उपलक्ष्य में माताओं के लिए विशेष “मदर्स डे सेलिब्रेशन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय से जुड़ी सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पूरे परिसर में आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को सम्मान देना, उनके योगदान को सराहना एवं उन्हें दैनिक व्यस्त जीवन से कुछ विशेष और आनंदमय पल प्रदान करना रहा। सभी माताओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया।इस अवसर पर कई माताओं ने मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मां होने की जिम्मेदारियों, परिवार के प्रति अपने समर्पण एवं जीवन से जुड़े प्रेरणादायक अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। कुछ माताओं ने सुंदर कविताएं एवं भावपूर्ण विचार प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और अधिक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान माताओं को मदर्स डे के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि मां परिवार की शक्ति एवं आधार होती है, जो अपने प्रेम, त्याग एवं धैर्य से पूरे परिवार को एकजुट रखती है। माताओं के सम्मान एवं उनके योगदान को सराहने के उद्देश्य से ही मदर्स डे मनाया जाता है।
माताओं के मनोरंजन के लिए गीत, नृत्य, गेम्स एवं कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी माताओं ने पूरे उत्साह, उमंग एवं आत्मविश्वास के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान हंसी, खुशी एवं तालियों की गूंज से पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में विजेता रही माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में भी विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्या मोहित गर्ग, निदेशक गुंजन गर्ग, कोऑर्डिनेटर दीप्ति चौहान, काउंसलर परिणीता निगम एवं समस्त शिक्षिकाओं ने सभी माताओं को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।