Monday , 18 May 2026
Home पॉलिटिक्स Agra Live News: Effigy of SP Spokesperson Rajkumar Bhati Burnt in Agra….#agranews
पॉलिटिक्स

Agra Live News: Effigy of SP Spokesperson Rajkumar Bhati Burnt in Agra….#agranews

205

आगरालीक्स…ब्राह्मणों के लिए ऐसा क्या बोल गए सपा नेता कि आगरा में पुतला फूंका गया तो गाजियाबाद में हुई एफआईआर…अब वीडियो जारी कर मांगी बिना शर्त माफी…देखें वीडियो

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी की ओर से ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी से सियासी भूचाल आ गया है. ब्राह्मणों को लेकर उनके द्वारा दिए गए बयान से ब्राह्मणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. राजकुमार भाटी के खिलाफ जगह—जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं. आगरा में भी सेंट जॉन्स चौराहे पर शाम को उनका पुतला फूंका गया तो वहीं गाजियाबाद में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. वहीं अब मामला बढ़ता देख सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बिना शर्त माफी भी मांगी है और कहा कि मेरे भाषण से कुछ क्लिप काटकर दुष्प्रचार किया जा रहा है.

आगरा में फूंका गया पुतला
ब्राह्मण समाज के युवा नेता ललित शर्मा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ सेंट जॉन्स चौराहा पर जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया.
प्रदर्शन के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों एवं युवाओं ने राजकुमार भाटी द्वारा दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया. उपस्थित लोगों ने कहा कि किसी भी समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयान समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करते हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए राजकुमार भाटी का पुतला दहन किया तथा प्रशासन से उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की. दीपविनायक पटेल, विनायक, उज्ज्वल चौहान, ध्रुव गुप्ता, अरुन तोमर, निशांत, परमवीर चौधरी, राघव, शिवम दुबे, कार्तिक, शुभम अग्रवाल, मनीष थापक, अवधेश शर्मा, उदय, विवेक भार्गव, आकाश पंडित, शुभम कश्यप, प्रशांत त्यागी, नवीन, मानव कुमार, अंकुर ठाकुर उपस्थित रहे.

जानिए क्या कहा था
5 मई को दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सपा प्रवक्ता ने किताब विमोचन के दौरान ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी की थी. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि ब्राह्मण भला न वेश्या, इनमें भला न कोय! और कोई—कोई वेश्या तो भली, ब्राह्मण भला न कोय..

अब बिना शर्त मांगी माफी
हालांकि मामला बढ़ता देख सपा प्रवक्ता ने तुरंत माफी मांग ली. उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं बिना शर्त माफी मांगता हूं, अगर किसी ब्राह्मण भाई को मेरी बात का बुरा लगा हो. पर मेरे भाषण के कुछ हिस्से को काटकर दुष्प्रचारित किया जा रहा है. मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra Live News: The country will be transformed only through the politics of service and sacrifice: Ajay Rai…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय. सेठ अचल सिंह की जयंती पर...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Ritik Prajapati Appointed as Metropolitan President of SP Lohini Vahini in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सपा लोहिनी वाहिनी के महानगर अध्यक्ष बने रितिक प्रजापति. 31...

पॉलिटिक्स

Speaking on the West Bengal victory, PM Modi says: Action will be taken against infiltrators

आगरालीक्स…पश्चिम बंगाल की जीत पर बोले पीएम मोदी—घुसपैठ करने वालों पर होगा...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: SP Outrage Erupts in Agra Over Smart Meters; ‘Jan Akrosh’ Rally Held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर सपा का फूटा आक्रोश. जनआक्रोश रैली...

error: Content is protected !!