आगरालीक्स …आगरा में सुबह सुबह पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़े, जानें नए रेट। ( Agra Live News: Petrol @ Rs 3.14 & Diesel @ Rs 3.11 hike, New rate in Agra )
तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव और रुपय की कमजोरी के चलते शुक्रवार सुबह छह बजे से पेट्रोल और डीजल के रेट देश भर में बढ़ा दिए गए हैं। पेट्रोल के रेट शुक्रवार सुबह छह बजे से 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं।
आगरा में पेट्रोल और डीजल के नए रेट लागू
आगरा में शुक्रवार सुबह से पेट्रोल के रेट जो अभी तक 94.55 रुपये थे ये बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट जो पहले 87.59 रुपये थे यह 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं अब डीजल के नए रेट 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
गर्मियों की छुटटी में पेट्रोल डीजल महंगा होने का पड़ेगा असर
गर्मियों की छुटटी होने वाली है, लोगों ने बाहर घूमने का प्रोग्राम तैयार कर लिया है। ऐसे में डीजल और पेट्रोल के रेट बढ़ने से असर पड़ेगा, ट्रांसपोर्ट महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही हर रोज आने जाने वाले लोगों पर भी पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने से असर पड़ेगा।
आगरा में पेट्रोल पंप 374 (आईओसी 206, एचपी 75, बीपीसीएल 64, नायरा 17 और जियो 12)
पेट्रोल के रेट 94.55 रुपये अब 97.77 रुपये प्रति लीटर
डीजल के रेट 87.59 रुपये अब 90.67 रुपये प्रति लीटर