आगरालीक्स…Agra News: आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच यमुना पर बने पैंटून पुल पर भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी, पुलिस लगानी पड़ी। ( Agra Live News: Heavy Traffic Jam on Pantoon bridge in Poiya Ghat Agra)
आगरा के दयालबाग पोइया घाट से खंदौली जाने के लिए पैंटून पीपों का पुल बनाया गया था, इससे दयालबाग से सीधे टेढ़ी बगिया खंदौली मार्ग पर बिजलीघर के पास वाहन पहुंच रहे हैं तीन महीने में ही पैंटून पुल से जाने वालों की संख्या बहुत अधिक हो गई है। शनिवार को पैंटून पुल पर जाम लग गया, पुल पर एक ही तरफ से वाहन निकल सकते हैं लेकिन दयालबाग और खंदौली, दोनों तरफ से बड़ी संख्या में बाइक के साथ ही कार आ गईं, पुल पर आमने सामने वाहन आ गए एक लेन ही होने के चलते जाम लग गया। एंबुलेंस भी फंस गई, एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें महिला कह रही है कि एंबुलेंस को निकल जाने दो इसमें मरीज है कुछ हो गया तो कौन भरपाई करेगा।

पुल पर लगानी पड़ी पुलिस
जाम लगने पर स्थानीय लोग पहुंच गए लेकिन जाम नहीं खुला इसके बाद न्यू आगरा पुलिस पहुंची और दयालबाग और खंदौली की तरफ से वाहनों को रोका गया, एक तरफ के वाहनों को पहले निकाला गया इसके बाद दूसरी तरफ के वाहन निकले इससे रात तक जाम लगा रहा।