आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष के बेटे का घर के पास मिला शव, हाथ में इंट्राकैथ और कपड़े फटे हुए थे, बुलट लेकर दोस्तों के साथ गया था। ( Agra Live News: 24 year old Kshatriya Mahasabha president son found dead near house, Video )
आगरा के इंद्रा ज्योति नगर, यमुना पार के रहने वाले क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष विनोद परमार का बेटा 24 साल का आकाश उर्फ काकू शुक्रवार को घर से गया था। रात 11.30 बजे वह एक आटो में अपने दोस्तों के साथ स्थानीय लोगों ने देखा था, विनोद परमार का एक घर हनुमान नगर में हैं उन्हें लगा कि बेटा हनुमान नगर रात में सोने गया था। शनिवार सुबह आकाश इंद्रा ज्योति नगर स्थित घर के बाहर पड़ा हुआ था, हाथ में इंट्राकैथ लगा हुआ था। कपड़े फटे हुए थे, उसे नजदीक के अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एक साल पहले हुई थी शादी, कंपाउंडर था आकाश
आकाश की एक साल पहले शादी हुई थी, वह कंपाउंडर था। परिजनों का कहना है कि आकाश अपने दोस्तों से मिलने के लिए शनिवार को निकला था, उसके हाथ में इंट्राकैथ लगी हुई है इससे आशंका है कि उसके साथ कोई अनहोनी हुई है। जिस आटो में आकाश को देखा था वह बिटटू नाम के युवक का था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।