आगरालीक्स …वीडियो …आगरा में पेपर खत्म होने के बाद छात्रा को जन्मदिन सरप्राइज देने कार से पहुंचे दोस्त ने जो तरीका अपनाया, उसने पुलिस, कॉलेज प्रशासन के होश उड़ा दिए और अब छात्रा को मुसीबत में डाल दिया है। जानें पूरा मामला।
आगरा में सोमवार दोपहर एक बजे रकाबगंज क्षेत्र के डिग्री कॉलेज में बीए सिक्थ सेमेस्टर की परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा कॉलेज के गेट के बाहर आटो का इंतजार कर रही थी, इसी दौरान सफेद रंग की पोलो कार आकर रुकी, एक युवक कार में से निकला और छात्रा को कार में बिठाने लगा, कुछ सेकेंड में यह पूरा मामला हुआ। छात्रा भी कुछ समझ नहीं सकी, उसने पहले कार में बैठने का विरोध भी किया। साथी छात्राओं के साथ ही गार्ड ने कार का नंबर नोट कर लिया। कॉलेज की प्रिंसिपल द्वारा डायल 112 नंबर पर छात्रा के कॉलेज के गेट से कार सवार युवक और महिला द्वारा ले जाने की जानकारी दी।
कार के नंबर को ट्रेस करने से खुल गया मामला
पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस किया, जिस व्यक्ति के नाम पर कार थी उससे संपर्क किया तो उसने बताया कि कार मेरा दोस्त ले गया है, पुलिस ने उसी युवक से दोस्त से बात कराई। इसके बाद मामला खुलता चला गया। पुलिस छात्रा को ले जाने वाले युवक का पता लगा लिया और छात्रा के घर तक पुलिस पहुंच गई। हिमांशु गौरव एडीसीपी क्राइम
के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि पुलिस जांच में कार में बैठे युवक द्वारा बताया गया कि उसके भाई के साले द्वारा अपनी भाभी के साथ संबंधित छात्रा को बर्थडे पार्टी के लिए बाजार ले जाया गया था तथा वापसी में उसे स्कूल छोड़ दिया गया। दोनों बालिग हैं। पुलिस द्वारा की गयी जांच में अपहरण जैसी किसी घटना का होना नही पाया गया है। अग्रिम जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।