आगरालीक्स…आगरा में सभी बोर्ड के स्कूल बंद रखने के आदेश. हीटवेव अलर्ट के बीच प्रशासन ने जारी किए जरूरी दिशा निर्देश…
आगरा में 24 घंटे में दो बार भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों में 20 मई को अध्यापन कार्य स्थगित रहेगा यानी पढ़ाई नहीं होगी। वहीं, नौ से कक्षा 12 वीं तक के छात्रों को भी स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। इन छात्रों की आनलाइन कक्षाएं होंगी।
सोमवार को मौसम विभाग द्वारा आगरा में भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया था इसके बाद 19 मई यानी मंगलवार को सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। मंगलवार को भी मौसम विभाग ने भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। इसे देखते दिए जिला प्रशासन के निर्देश पर 20 मई को भी 12 वीं तक के स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा आज
आगरा इस समय भीषण गर्मी से तप रहा है. आगरा में भीषण गर्मी के साथ लू के प्रकोप से लोग बेहाल हैं. मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली, इससे सुबह का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोपहर में तेज धूप और लू से लोगों का बुरा हाल रहा. इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आगरा में अभी तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है.