आगरालीक्स…आगरा में सराफा व्यापार से जुड़े कारोबारी और कारीगरों पर संकट. आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकर अरोरा ने कहा— सोने की बिस्किट की नहीं करेंगे बिक्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दो दिन अपील की कि लोग एक साल तक सोने और चांदी की खरीद न करें. आगरा में हर रोज करीब 10 से 15 किलो सोने का कारोबार होता है. वहीं चांदी का 5 हजार किलो का कारोबार है. सोने की ज्वैलरी की हर रोज आगरा में 25 करोड़ से अधिक की बिक्री हो रही है. पीएम मोदी की अपील के बाद ज्वैलरी की बिक्री में गिरावट से हजारों लोगों के सामने संकट खड़ा होने वाला है. 24 कैरेट गोल्ड और सोने के बिस्किट की नहीं करेंगे बिक्रीआगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकर अरोरा का कहना है कि सोने की बिक्री में लगातार कमी आ रही है. ऐसे में आयात शुल्क छह से 15 प्रतिशत होने से सोने के भाव बढ़ गए हैं. इससे सोने की तस्करी को बढ़ावा मिलेगा. सोने की बिक्री कम होने से इस रोजगार से जुड़े देशभर के करीब 5 करोड़ लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट मंडराएगा. सभी ज्वैलर्स सरकार के साथ में है. हमारी कोशिश यही होगी कि जरूरत होने पर ही ज्वैलरी लें. साथ ही 24 कैरेट गोल्ड और सोने के बिस्किट न बेचने का फैसला ज्वैलर्स ने लिया है.