मथुरालीक्स…अपने दर्शन देकर भक्तों की बेचैनी को संत प्रेमानंद ने किया शांत. स्वास्थ्य को लेकर चल रही थी भ्रांतियां…
संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भ्रांतियां चल रही है. इधर भक्त संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए व्याकुल हो रहे थे. इनका सम्मान रखने के लिए गुरुवार सुबह संत प्रेमानंद महाराज दर्शन देने के लिए पहुंचे. दरअसल हाल ही में संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खरबा होने की खबरें आई थीं जिसके बाद उनकी पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिए गए थे. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके स्वस्थ्य को लेकर तरह तरह की अफवाहें भी आने लगीं. हालांकि समय समय पर आश्रम की ओर से लगातार बताया जा रहा था कि महाराज के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है. गुरुवार को संत प्रेमानंद महाराज भक्तों के बीच पहुंचे. उनके दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने खुशी जाहिर की. हालांकि महाराज ने आश्रम से बाहर आकर परिक्रमा मार्ग में कुछ दूरी तहक पदयात्रा की, वह हर रोज की तरह सौभरि वन नहीं गए.