Monday , 25 May 2026
Home आगरा Agra Live News: Conclusion of Bhagwat Katha of Shri Mankameshwar Temple Math, Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Conclusion of Bhagwat Katha of Shri Mankameshwar Temple Math, Agra…#agranews

20

आगरालीक्स…आगरा के श्री मनकामेश्वर मंदिर मठ की भागवत कथा का समापन. पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

यमुना नदी तट पर श्री मनःकामेश्वर मंदिर मठ द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सोमवार को पूर्णाहुति, ब्राह्मण विदाई और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न हो गया। अंतिम दिवस कथा मंडपम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हवन-पूर्णाहुति के पश्चात पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। विशाल कथा मंडपम में वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और “हरि बोल” के जयकारों के बीच पूर्णाहुति संपन्न हुई। इसके बाद ब्राह्मणों का सम्मान एवं विधिवत विदाई की गई। श्रद्धालुओं ने भावुक मन से कथा विश्राम के क्षणों को अनुभव किया।

ब्राह्मण सेवा और सनातन परंपरा का महत्व
कथा व्यास महंत योगेश पुरी ने पूर्णाहुति और ब्राह्मण सेवा का महत्व बताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में ब्राह्मण केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि वेद ज्ञान और धर्म परंपरा के संवाहक हैं। जहां ब्राह्मणों का सम्मान और सेवा होती है, वहां ईश्वर की विशेष कृपा बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि यज्ञ, कथा और धर्म आयोजन तभी पूर्ण माने जाते हैं, जब उनमें सेवा, समर्पण और कृतज्ञता का भाव हो। ब्राह्मण विदाई केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि ज्ञान और धर्म के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम है।

श्रद्धालुओं के सहयोग से बना आध्यात्मिक महाकुंभ
मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावियों और व्यवस्थापकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यमुना तट पर आयोजित यह श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, ब्रज परंपरा और सामाजिक समरसता का महाकुंभ बन गया। उन्होंने कहा कि सात दिनों तक हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण, यमुना आरती, गौ पूजन, रुद्राभिषेक और बाल संस्कार शिविर में सहभागिता कर आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। कथा मंडपम में प्रतिदिन उमड़ी श्रद्धा यह प्रमाण है कि समाज आज भी अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक जड़ों से गहराई से जुड़ा हुआ है।

31 मई को निशुल्क गंगा स्नान को रवाना होगी बस
मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि 31 मई को श्रवण गंगा सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क गंगा स्नान बस यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कोई भी श्रद्धालु सहभागिता कर सकते हैं। सूर्य प्रताप सिंह द्वारा ये लगातार 51 सेवा रहेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Red alert for a severe heat wave in Agra. DM appealed to people to avoid unnecessary outdoor activities between 12 noon and 3 pm…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भीषण लू का रेड अलर्ट. डीएम की अपील—दोपहर 12 से...

आगरा

Agra Live News: Ganga Dussehra celebrated in Agra with charity…#agranews

आगरालीक्स…गंगा दशहरा पर खूब बंटा शरबत. बल्केश्वर चौराहे पर ठंडा दूध, शिकंजी...

आगरा

Agra Weather: On the first day of Nautapa, the temperature in Agra was 45.5 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…नौतपा के पहले दिन आगरा में आसमान से बरसी आग. 45.5 डिग्री...

आगरा

Agra Live News: Anger erupts in the Jain community of Agra over the death of Jain Sadhvis…#agranews

आगरालीक्स…जैन साध्वियों की मौत पर आगरा के जैन समाज में फूटा आक्रोश,...

error: Content is protected !!