आगरालीक्स…Agra News: खुलासा, आगरा चौपाटी में चिप लाइन से गिरकर कारोबारी की मौत के बाद 20 और बच्चों को कराई गई चिपलाइन पर राइड, ( Agra Live News: 20 more zip line ride after 16 year old Kunal falls during ride in Agra Chaupati )
आगरा में रविवार को आगरा चौपाटी में एडवेंचर चिप लाइन राइड के दौरान फिरोजाबाद के रहने वाले कारोबारी के 16 साल के बेटे कुनाल की की 45 फीट से नीचे गिरकर मौत हो गई थी। एडीए सचिव संजय कुमार सहित अधिकारियों की टीम मंगलवार को आगरा चौपाटी पहुंची, टीम की जांच में सामने आया है कि चिप लाइन राइड शुरू होते ही कुनाल नीचे गिर गया, वह तड़पता रहा। उसकी मां उसे गोद में लेकर इलाज की गुहार लगाती रही। अस्पताल तक पहुंचने में भी समय लगा लेकिन इस दौरान चिप लाइन राइड बंद नहीं की गई। अस्पताल में कुनाल को म्रत घोषित करने के बाद परिजन शव लेकर चौपाटी पहुंचे इस दौरान 20 और बच्चों को राइड करा दी गई। शव आने के बाद राइड बंद की गई।
पिछले साल ईओडी कंपनी ने शुरू की थी चिप लाइन
एडीए द्वारा आगरा चौपाटी 2023 में शुरु की गई थी लेकिन इसमें बहुत कम लोग पहुंच रहे थे। 2025 में दिल्ली की फर्म ईओडी एडवेंचर के अपूर्व बब्बर और गीतिका जैन बब्बर से करार किया गया था। ईओडी कंपनी ने अक्टूबर 2025 से किडस जोन और चिप लाइन राइड शुरू की थी। हर रोज 200 से 300 चिप लाइन राइड हो रहीं थीं।