आगरालीक्स…आगरा में लगातार 10वें दिन 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा तापमान. राहत की बात ये कि कल से बारिश के बन रहे आसार….भीषण गर्मी से कुछ होगी राहत
आगरा में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. दिन में बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं हैं. सुबह से ही सूरज की तेज किरणें झुलसाना शुरू कर देती हैं और दोपहर में धूप की तपिश इतनी तेज होती है कि रात 9 बजे तक वह महसूस हो रही है. पिछले करीब 10 दिन से आगरा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है.मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी आगरा का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर भी आई है. आगरा में कल यानी 28 मई से बारिश के आसार बन रहे हैं जो कि लगातार 4 दिन तक रहेंगे. अगर बारिश होती है तो इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 27/05/26) 45.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 27/05/26) 27.0
Departure from Normal(oC) 0.7
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) NIL