आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज के छात्रों का श्री कृष्णा एंटरप्राइजेज में हुआ कैंपस चयन.
ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित कंपनी श्री कृष्णा एंटरप्राइजेज में सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। छात्र रोहित कुमार, योगेन्द्र सिंह एवं मयंक त्यागी का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता प्राप्त की। कॉलेज की मैनेजिंग ट्रस्टी मंजरी अग्रवाल ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी छात्र-छात्राएं इसी प्रकार संस्थान का नाम रोशन करेंगे।चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों को दिया तथा बताया कि कॉलेज द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन ने उन्हें आत्मविश्वास प्रदान किया। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट हेड संदीप गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में और भी प्रतिष्ठित कंपनियाँ संस्थान में चयन हेतु आएंगी।