आगरालीक्स …Agra News: आगरा में देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में स्नातक में प्रवेश के लिए आयोजित सीयूईटी यूजी परीक्षा देर से शुरू होने से अभ्यर्थी परेशान, दूसरी पाली के समय में किया गया बदलाव।
आगरा के कई केंद्रों पर शनिवार 30 मई को सीयूईटी यूजी 2026 की परीक्षा थी। सुबह की पाली में परीक्षा देने के लिए छात्र केंद्र पर पहुंच गए लेकिन कई घंटे तक परीक्षा शुरू नहीं हुई। परीक्षा शुरू न होने के पीछे कोई तर्क भी नहीं दिया गया। हालांकि, तकनीकी गड़बड़ी के चलते परीक्षा देर से शुरू होने की बात कही जा रही है।
दोपहर तीन की जगह 4 बजे से परीक्षा
सीयूईटी यूजी 2026 की परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 30 मई की दोपहर तीन बजे से शुरू होने वाली परीक्षा अब शाम चार बजे से होगी।