आगरालीक्स…Agra News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी सिंगर व मॉडल टिफनी ट्रंप आगरा पहुंचने के बाद सीधे पति माइकल बाउलस के साथ ताजमहल देखने पहुंची, आज आगरा में रुकेंगी।

भारत की निजी यात्रा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप पति माइकल बाउलस के साथ दिल्ली से चार्टर प्लेन से सुबह आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंची। वहां से होटल अमर विलास में पहुंचने के बाद ही उन्होंने ताजमहल देखने के लिए कहा। इसके बाद उनके ताजमहल विजिट की तैयारी में पुलिस प्रशासन और एएसआई के अधिकारी जुट गए।
ताजमहल को बताया अद्भुत, डायना बैंच पर कराए फोटो
सुबह 11.50 बजे सिंगर व मॉडल टिफनी ट्रंप ताजमहल पहुंची, ताजमहल को देखते ही मंत्रमुग्ध हो गईं और गाइड से एक के बाद एक एक ताजमहल बनाने में इस्तेमाल किए गए संगरमर से लेकर इतिहास और ताजमहल को बनाने में लगे कारीगरों के बारे में जानकारी लेने लगीं। डायना बेंच पर टिफनी ट्रंप ने पति माइकल बाउलस के साथ फोटो कराए। उन्होंने कहा कि ताजमहल अद्भुत।
सूर्योदय के समय देख सकती हैं ताजमहल
टिफनी ट्रंप का पहले शनिवार शाम को ताजमहल देखने का कार्यक्रम था लेकिन उन्होंने आगरा पहुंचते ही ताजमहल देखने के लिए कहा, वे होटल अमर विलास में हैं और रविवार सुबह सूर्योदय के समय ताजमहल देख सकती हैं। आगरा से वे जैसलमेर के लिए रवाना होंगी।