आगरालीक्स….आगरा में आज रात भी बारिश के आसार. 24 घंटे में 47 एमएम पड़ी बारिश. भीषण गर्मी से मिली राहत. दिन और रात का तापमान कम
आगरा में शुक्रवार शाम को आई तेज आंधी और तूफानी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का भरपूर काम किया है. दिन और रात के तापमान में भारी कमी आई है. हालांकि शुक्रवार सुबह से ही मौसम साफ रहा और शाम 7 बजे तक आसमान में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आए लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज रात को भी तेज बारिश के आसार हैं. हालांकि आंधी तूफान की आशंका कम है.मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा. अभी तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 30/05/26) 35.2
Departure from Normal(oC) -7.2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/05/26) 20.6
Departure from Normal(oC) -