आगरालीक्स…ताज के आकर्षण में खो गईं टिफनी ट्रंप. पति के साथ दिए रोमांटिक पोज. ताज को बताया अद्भुत. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी पत्नी की बेटी हैं टिफनी
शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने ताजमहल का दीदार किया. वह निजी यात्रा पर अपने पति माइकल बाउलस के सााि यहां आईं. ताज परिसर में पहुंचते ही वह ताज की सुंदरता और उसके आकर्षण में खो गईं. उन्होंने ताजमहल को अद्भुत बताया और पति माइकल के साथ कई सारे रोमांटिक पोज भी दिए.निजी यात्रा पर आई हैं टिफनी
टिफनी ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति की दूसरी पत्नी की बेटी हैं. टिफनी पति के साथ निजी यात्रा पर भारत आई हुई हैं. शनिवार सुबह वे दिल्ली के अक्षरधाम पहुंची और फिर चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली से खेरिया एयरपोर्ट आगरा पहुंची. यहां से वह ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल अमर विलास पहुंची.
टिफनी ट्रंप को शाम पांच बजे ताजमहल देखने का कार्यक्रम था. लेकिन अमर विलास होटल पहुंचने के बाद उनहोंने लंच से पहले ही ताजमहल देखने की इच्छा जताई. इस पर तुरंत ताजमहल जाने की व्यवस्था की गई. ताजमहल नजर आते ही वह उसकी खूबसूरती में खो गईं. गाइड रमेश दीवान ने उन्हें ताजमहल के इतिहास और शाहजहां व मुमताज की प्रेम कहानी की जानकारी दी. टिफनी ने ताजमहल के निर्माण में लगे खूबसूरत संगमरमर के बारे में पूछा तो गाइड ने बताया कि मकराना से संगमरमर आया था. इसके बाद टिफनी ने पति के साथ डायना बेंच पर बैठकर कई सारे रोमांटिक पोज भी दिए. वह करीब 50 मिनट तक ताजमहल में रहीं और इसके बाद वापस होटल अमर विलास लौट गईं.