आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में पूरा सप्ताह गर्मी से मिलेगी राहत. मौसम विभाग ने जताए लगातार बारिश के आसार. जानिए आज कितना रहा तापमान
आगरा में दो दिन पहले हुई जोरदार तूफानी बारिश के बाद से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. इससे पहले आगरा का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक ही लगातार चल रहा था लेकिन बारिश के बाद से तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है जिससे लोगों को भीषण लू का सामना नहीं करना पड़ रहा है. रविवार को भी सुबह से धूप निकली है लेकिन धूप का तेज कम है.मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में इस पूरे सप्ताह बारिश के आसार बन रहे हैं. काले घने बादल छा सकते हैं और समय समय पर बारिश भी हो सकती है. इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहेगा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 31/05/26) 36.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 31/05/26) 23.7
Departure from Normal(oC) -3.5