आगरालीक्स…आगरा में कल से 250 रोडवेज बसें आईएसबीटी नहीं आएंगी. हाथरस, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, देहरादून को बस पकड़ने के लिए फाउंड्रीनगर ही जाना होेगा…यहां जाने के लिए आईएसबीटी से पांच इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी
आगरा का फाउंड्री नगर सैटैलाइन बस अड्डा कल से शुरू हो रहा है और यहां से हाथरस—अलीगढ़ रूट पर जाने वाली बसें मिलेंगी. अभी तक आईएसबीटी से इस रूट के लिए बसें मिलती थीं लेकिन अब कल यानी एक जून से इसमें बदलाव किया है. अब अलीगढ़, मेरठ, बरेली, देहरादून जानी वाली बसें फाउंड्रीनगर सैटेलाइट बस अड्डे से ही मिलेंगी. ये बसें न तो आईएसबीटी आएंगी और न ही आईएसबीटी से जाएंगी. ऐसे में यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए आईएसबीटी से फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस अड्डे 5 स्पेशल इलेक्ट्रिक बसें शुरू होंगी जो कि यात्रियों को फाउंड्री नगर तक पहुंचाने में आसानी से उपलब्ध होंगी.250 बसें नहीं आएंगी आईएसबीटी
सोमवार 1 जून से हाथरस—अलीगढ़ की ओर से आने और जाने वाली 250 बसें आईएसबीटी नहीं आएंगी. इनका संचालन अब फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस अड्डे से होगा. ऐसे में आईएसबीटी, भगवान टाकीज, सुल्तानगंज की पुलिया, वाटर वक्र्स से जाने वाले हजारों यात्रियों के सामने परेशानी भी खड़ी होगी. ऐसे में इस समस्या पर परिवानह विभाग की ओर से पांच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है, ताकि यात्री आराम से फाउंड्री नगर बस अड्डे तक जा सकें.
हाथरस, अलीगढ़, अतरौली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, शामली, हरिद्वार, ऋषिकेश, देरहादून, बिजनौर, बदायूं और बरेली के लिए बसें फाउंड्री नगर से ही मिलेंगी. फाउंड्री नगर बस अड्डे का हेल्पलाइन नंबर 8923004590 है.