आगरालीक्स…आगरा में पति को प्रेमिका के साथ देख पत्नी का पारा हुआ हाई. बीच सड़क पर ही प्रेमिका की कर दी बुरी तरह से कुटाई. एक दूसरे को दी भद्दी भद्दी गालियां
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में बीच सड़क पर पति—पत्नी और वो का नजारा देखने को मिला. टीडीआई मॉल के पास एक महिला ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ देख लिया. यह देखते ही महिला का पारा हाई हो गया और वो इस तरह भड़क गई कि किसी को नहीं देखा. पति की प्रेमिका पर बुरी तरह से टूट पड़ी और मारपीट करना शुरू कर दी. प्रेमिका ने भी अपने बचाव में हाथापाई की. यहां से गुजर रहे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. टीडीआई मॉल के पीछे का मामलामामला थाना ताजगंज के टीडीआई मॉल के पीछे का है. यहां एक विवाहिता ने अपने पति को उसकी प्रमिका के साथ देख लिया. इस पर वो दोनों के पास पहुंच गई और पति को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया. बाद में वो पति की प्रेमिका पर बुरी तरह से झपट पड़ी और उसने प्रेमिका के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. प्रेमिका की स्कूटी को सड़क पर पटक दिया. बचाव में प्रेमिका ने भी मारपीट करना शुरू कर दी. दोनों ही महिलाएं एक दूसरे को भद्दी भद्दी गालियां देती नजर आईं. बीच सड़क पर मारपीट होने पर भीड़ जुट गई. प्रेमिका ने खुद के बचाव के लिए सड़क से ईंट तक उठा ली लेकिन पति ने बमुश्किल दोनों को अलग कराया. अब इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.