आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शिल्पग्राम पार्किंग बंद होने से पर्यटकों के वाहनों को खड़े करने में आ रही समस्या को देखते हुए आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के सामने मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ( Agra Live News: Parking for Taj Mahal tourist at Near Agra Selfie Point in Agra)
शिल्पग्राम में यूनिटी मॉल बन रहा है इसके चलते रविवार को बिना सूचना दिए शिल्पग्राम पार्किंग को बंद कर दिया गया। शिल्पग्राम पार्किंग से ताजमहल के पूर्वी गेट पर पर्यटक पहुंचते हैं। शिल्पग्राम पर्यटन सुविधा केंद्र को भी बंद कर दिया गया था, पर्यटकों के वाहन सड़क पर खड़े होने से जाम लग गया था। पश्चिमी गेट की पार्किंग फुल होने से वाहन खड़े करने में समस्या आई थी।
आईलव आगरा सेल्फी प्वाइंट के पास मैदान में पार्किंग की व्यवस्था
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह के अनुसार, पीएम यूनिटी मॉल के निर्माण के चलते उद्योग विभाग ने शिल्पग्राम को पूरी तरह से बंद कर दिया है। पर्यटकों की परेशानी को देखते हुए तय किया गया है कि आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के सामने धांधुपुरा मोड़ पर बने मैदान में वाहनोंके पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां से ही गोल्फ कार्ट ताजमहल पूर्वी गेट के लिए संचालित होंगी। यह पार्किंग शिल्पग्राम से 1.5 किलोमीटर पहले है।