Tuesday , 21 July 2026
Home आगरा Agra Live News: ‘Environmental Guardians’ Honored in Agra on World Environment Day…#agranews
आगरा

Agra Live News: ‘Environmental Guardians’ Honored in Agra on World Environment Day…#agranews

135

आगरालीक्स…आगरा में पर्यावरण प्रहरियों का हुआ सम्मान. विश्व पर्यावरण दिवस पर “पानी को बोतलों से फिर धरती तक पहुंचाने का लिया संकल्प..

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आकांक्षा महिला समिति द्वारा पालीवाल पार्क में पर्यावरण जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, पुनर्चक्रण और प्रकृति संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाली विभिन्न संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा वृक्षारोपण, सीड्स बॉल वितरण और प्लास्टिक मुक्त जीवन का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था की अध्यक्ष डॉ. सीमा प्रताप सिंह ने कहा कि हमारी प्रकृति और मानव शरीर पांच तत्वों—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—से निर्मित हैं। उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि पृथ्वी पर उपलब्ध मीठे जल का मात्र एक प्रतिशत हिस्सा ही मानव उपयोग के लिए उपलब्ध है। हम लगातार प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे हैं, लेकिन प्रकृति को लौटाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन का परिणाम है कि भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। आगरा में कई स्थानों पर भूजल स्तर लगभग 100 फीट तक नीचे पहुंच चुका है। वर्षा पर्याप्त होने के बावजूद हम जल संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था नहीं कर पाए हैं। कभी पानी तालाबों, पोखरों और कुओं में सहज उपलब्ध रहता था, लेकिन आज नई पीढ़ी पानी को मुख्यतः बोतलों में देख रही है। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के माध्यम से वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। रेनुका डंग ने पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति ने सदैव प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया है। हमारी परंपराओं में नदियों को माता और पर्वतों को देव स्वरूप माना गया है। उन्होंने बताया कि एक किलोग्राम कॉटन के उत्पादन में लगभग दो लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए हमें "रीसाइकिल, रीयूज और रिप्रोड्यूस" की अवधारणा को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संयोजक अशु मित्तल ने बताया कि संजय प्लेस स्थित संजय पार्क के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण में सहयोग देने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इको क्लब से प्रदीप खंडेलवाल, अर्पित माहेश्वरी और राजकुमार वर्मा सहित लायंस क्लब आगरा प्रयास, संजय प्लेस मार्केट एसोसिएशन, इंडिया राइजिंग, इको मित्र, हरिहर फाउंडेशन, लोक स्वर संस्था तथा अतुल ग्रुप के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शारदा गुप्ता ने "सुंदर अपना शहर बनाएं" कविता का प्रभावशाली पाठ प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष डॉ. अपर्णा पोद्दार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 11 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इको क्लब द्वारा उपलब्ध कराई गई सीड्स बॉल्स पार्क में वितरित एवं रोपित की गईं। साथ ही कपड़े के थैले तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने हेतु मिट्टी के पात्र वितरित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में साक्षी अग्रवाल, नीरू मेहरोत्रा, मीरा गुप्ता, नेहा चोपड़ा आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!