Tuesday , 21 July 2026
Home मनोरंजन Aamir Khan is set to get married for the third time at the age of 61. He will marry his girlfriend, Gauri, on July 5…#bollywoodnews
मनोरंजन

Aamir Khan is set to get married for the third time at the age of 61. He will marry his girlfriend, Gauri, on July 5…#bollywoodnews

290

आगरालीक्स…61 साल की उम्र में आमिर खान करने जा रहे हैं तीसरी शादी. 5 जुलाई को गर्लफ्रैंड गौरी से शादी की खबर को किया कन्फर्म. जानें कौन हैं गौरी स्प्रैट

61 साल के अभिनेता आमिर खान तीसरी शादी करने जा रहे हैं. 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट से शादी की खबर को उन्होंने कन्फर्म किया है. एक मीडिया प्लेटफार्म से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं इस समय अमेरिका में हूं. शादी की खबर सही है और हमारी शादी 5 जुलाई को होगी. कुछ महीने पहले आमिर खान ने कहा था कि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है और वह गौरी के साथ ऐसे ही खुश हैं लेकिन अब उनका कहना है कि समय के साथ दोनों की भावनाएं बदल गई हैं.

आमिर ने कहा कि अब हम दोनों को लगता है कि अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का समय आ गया है. गौरी और मैं एक दूसरे को लेकर सीरियस हैं. हम एक मजबूत रिश्ते में हैं. मेरे लिद में तो मैं खुद को पहले से ही उनका पति मानता हूं. अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना हमारे साथ की एक स्वाभाविक अगली शुरुआत है.

आमिर खान पहले ही कर चुके हैं दो शादी
आमिर खान इससे पहले दो शादियां कर चुके हैं. पहली शादी उन्होंने 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता के साथ की थी. साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी. साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था.

जानें कौन हैं गौरी स्प्रैट
आमिर ने साल 2025 में अपने 60वीं जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था. गौरी बेंगलुरू की रहने वाली एक सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं. उनके पिता तमिल—ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी—आयरिश मूल की हैं. गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ​ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं. आमिर की तरह गौरी भी पहले से शादीशुदा रही हैं ओर उनका एक सात साल का बच्चा है. गौरी और उनका बच्चा पिछले दो साल से मुंबई में साथ रह रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मनोरंजन

Actor Rajpal Yadav jailed in cheque bounce case; must pay ₹7.35 crore; wife fined

आगरालीक्स…चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को जेल. 7.35 करोड़ चुकानें...

मनोरंजन

At the age of 61, actor Aamir Khan had a registered marriage with his girlfriend, Gauri Spratt

आगरालीक्स…61 साल की उम्र में ​तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान. गर्लफ्रेंड...

मनोरंजन

61-year-old Aamir Khan to marry his girlfriend Gauri tomorrow, July 5

आगरालीक्स…अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी कल. 61 साल की उम्र में...

मनोरंजन

Agra Live News: The premiere of the film ‘Dharam De Rakshak Sade Gurdwara’ took place in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हुआ फिल्म ‘धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे’ का प्रीमियर. फिल्म...

error: Content is protected !!