आगरालीक्स…Agra News: आगरा से मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत के निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में रिटायर सीओ सहित दो अरेस्ट। होटल जेपी पैलेस में महंत के सेवक को बुलाया और पांच लाख रुपये मांगने के लगे आरोप। ( Agra Live News: Retire Police Officer & one other arrested for allegedly blackmailing Mehandipur Balaji Mahant)
जयपुर के रहने वाले अनुज कुमार ने 31 मई को थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया। अनुज ने पुलिस को बताया कि वह दौसा राजस्थान स्थित मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत नरेशपुरी के सेवक हैं। उन्हें धौलपुर निवासी जितेंद्र ने कॉल की लेकिन ट्रू कॉलर पर नाम आरिफ आ रहा था। कॉल करने वाले ने बताया कि उनके पास महंत नरेशपुरी के निजी वीडियो हैं, वीडियो सोशल मीडिया और न्यूज में वायरल हो सकते हैं।
होटल जेपी में बुलाया, पांच लाख रुपये मांगे
अनुज का आरोप है कि 26 मई को जितेंद्र ने होटल जेपी पैलेस बुलाया, पांच लाख रुपये की डिमांड रखी कहा कि पांच लाख रुपये नहीं दिए तो महंत के निजी वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे। ये वीडियो एक महिला से जोड़कर बताए गए। अनुज ने इतनी रकम देने से इन्कार कर दिया, इसके कुछ देर बाद अनुज को उन्होंने शाहजहां गार्डन के पास बुलाया और यहां तीन लोग आए, जितेंद्र के साथ ही गणेश बाग न्यू आगरा के निवासी विवेक शर्मा सहित अन्य लोग थे, आरोप है कि सीने पर राइफल रखकर एक लाख रुपये लेने के आरोप लगाए।
पुलिस ने दोनों को किया अरेस्ट
इस मामले में पुलिस ने होटल जेपी पैलेस के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, पुलिस ने गणेश बाग निवासी विवेक शर्मा को अरेस्ट कर लिया, विवेक शर्मा आगरा में कई पदों पर तैनात रह चुकी हैं और सीओ के पद से रिटायर हुए हैं जबकि दूसरा व्यक्ति जयपुर का रहने वाला है। एसओ रकाबगंज योगेश नागर का मीडिया से कहना है कि विवेक शर्मा और जितेंद्र को अरेस्ट किया गया है, इस मामले में अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।