आगरालीक्स…आगरा के सालासर बालाजी मंदिर में आज सुंदरकांड का पाठ है। सालासर बालाजी मंदिर, प्रतीक विहार में अधिकमास में शाम चार बजे से सुंदरकांड का पाठ होगा।
अधिकमास में सालासर बालाजी मंदिर, प्रतीक विहार, सिकंदरा में शाम चार बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है। सभी श्रद्धालुजन सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। श्री सालासर बालाजी महाराज के श्रीचरणों में अपनी उपस्थिति देकर सुंदरकांड पाठ का श्रवण करें और प्रभु कृपा का आशीर्वाद प्राप्त करें।