आगरालीक्स…आगरा के एक और 15 साल के लड़के की मानसी गंगा में डूबने से मौत. एक दिन पहले ही आगरा के दो बच्चों की भी हुई थी मानसी गंगा में डूबने से मौत्…
गोवर्धन की मानसी गंगा में स्नान करते समय आगरा के एक और बच्चे की डूबने से मौत हो गई. 15 साल का यह किशोर आगरा के शाहगंज से परिवार के साथ गोवर्धन की परिक्रमा लगाने के लिए आया था. रविवार सुबह स्नान करते समय वह डूब गया. इससे अफरातफरी मच गई और परिजनों में चीत्कार मच गया. पुलिस ओर गोताखोरों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.परिजनों के साथ आया था गोवर्धन परिक्रमा करने
15 साल के इस मृतक का नाम भीम है जो कि शाहगंज के रामनगर का रहने वाला था. शनिवार को वह अपने जीजा व अन्य रिश्तेदारों के साथ गोवर्धन परिक्रमा लगाने आया था. परिक्रमा के दौरान वह मानसी गंगा घाट पर स्नान के लिए पहुंचा और पानी में उतर गया. इस दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. सूचना पर पुलिस और गोताखोर वहां आ गए और किशोर की तलाश शुरू की. कुछ समय बाद उसका शव पानी से बाहर निकाल लिया गया. किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया.
इससे पहले शनिवार सुबह छह बजे मानसी गंगा में एक लड़के के गिरने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दो लड़के मानसी गंगा में डूबे हैं. दोनों के नाम 14 वर्षीय मनीष तोमर और 15 वर्षीय प्रिंस तोमर हैं. दोनों आगरा के पिनाहट के रहने वाले थे और गोवर्धन परिक्रमा लगाने आए थे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया. पहले मनीष का शव मिला जबकि 10 बजे दूसरे किशोर प्रिंस का भी शव निकाल लिया गया.