आगरालीक्स…ये कैसा पति, दहेज में कार न मिलने पर पत्नी के नहाते हुए वीडियो बनाए और रिश्तेदारों को भेजकर कर दिए वायरल. पत्नी का आरोप—इलाज के अभाव में 20 दिन के बेटे की भी हुई मौत
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. पत्नी का आरोप है कि दहेज में कार और एक लाख रुपये न मिलने पर उसका उत्पीड़न किया गया, मारपीट की गई. यही नहीं पति ने बाथरूम में उसके नहाते हुए वीडियो बनाए और रिश्तेदारों को भेजकर वायर कर दिए.महिला ने बताया कि 2023 में उसका विवाह फरह मथुरा के रहने वाले युवक के साथ हुआ था. शादी के बाद से ही पति सहित ससुरालीजन दहेज में कार और एक लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे. इसके लिए उसका शोषण किया गया. गर्भवती होने पर खाना नहीं देते थे. 19 अगस्त 2024 में उसका बेटा पैदा हुआ लेकिन इलाज के अभाव में 20 दिन में ही उसके बेटे की मौत हो गई. पति ने नहाते समय वीडियो और फोटो बनाए और उन्हें वायरल कर दिए. पुलिस आरोपों की जांच कर रही है.