आगरालीक्स…भीषण गर्मी की चपेट में आगरा. वीआईपी रोड पर खड़ी कार में लग गई आग. तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
आगरा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. दोपहर में निकल रही धूप मानो आसमान से आग बरसा रही हो. गर्मी का प्रभाव अब दिन के साथ रात को भी होने लगा है. तपिश सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जाती है और 10 बजे के बाद तो बाहर निकलना ही मुश्किल हो रहा है. इसका असर तापमान पर हुआ है. सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा.खड़ी कार में लगी आग
आगरा के वीआईपी रोड पर एएसआई आफिस के सामने सोमवार को एक खड़ी कार में अचानक से आग लग गई. पल भर में ही आग की लपटों ने कार को पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया. इससे वहां अफरातफरी मच गइ्र. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीर और आग पर काबू पाया. हालांकि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 08/06/26) 41.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 08/06/26) 27.8
Departure from Normal(oC) -0.6