मथुरालीक्स…देखें वीडियो, वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा, बंदरों की उछलकूद से श्रद्धालुओं पर गिरा छज्जा. निकास द्वार के पास हुआ हादसा. कई श्रद्धालु घायल
पुरुषोत्तम मास में बांकेबिहारी मंदिर में इस समय श्रद्धालुओं की काफी भीड़ पहुंच रही है. देश के कोने—कोने से श्रद्धालु ठाकुर जी के दर्शन को आ रहे हैं. मंगलवार को बांकेबिहारी मंदिर के निकास द्वार के पास बड़ा हादसा हो गया. बंदरों की उछलकूद से एक जर्जर छज्जा नीचे से गुजर रहे श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गया. हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई. कई श्रद्धालु इस छज्जे के मलबे की चपेट में आकर घायल हुए हैं. हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई. पुलिस के अनुसार सात श्रद्धालु घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मकान सुधीर गोस्वामी का था. जिसका छज्जा काफी जर्जर था.आगरा के श्रद्धालु सहित सात घायल
हादसे में आगरा के रहने वाले 32 साल के विजय और उनके 5 साल के बेटा, अलीगढ़ के 33 साल के लक्ष्मी नारायण, राजस्थान की 25 साल की चंचल प्रजापति और उनकी मां 50 साल की जानकी देवी, मेघा सैनी घायल हुई हैं. इनको रामकिशन मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.