आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आंधी और बारिश का कहर, पेड़ टूट कर गिरने से चपेट में आए किशोर की मौत, दो एमएम हुई बारिश। आज भी आंधी का अलर्ट। ( Agra live News: 16 year old died after tree falls during thunderstorm in Agra)
आगरा मे मंगलवार शाम को अचानक से मौसम बदलने के बाद धूल भरी आंधी चली थी, 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चली आंधी और उसके बाद हुई बारिश से कहर बरपा। जगह जगह पेड़ और होर्डिंग टूट कर गिए गए। बल्केश्वर में भी पेड़ टूट कर गिरने से कई लोग चपेट में आ गए थे, स्थानीय लोगों ने पेड़ गिरने से घायल हुए 16 साल के नवीन प्रजापति की रात में मौत हो गई। वह मंगलवार को घर से बल्केश्वर चौराहे से सामान लेने के लिए निकला था उसी दौरान पेड़ टूट कर गिर गया। कई और लोग भी घायल हुए हैं।
आज भी आंधी का अलर्ट
पिछले 24 घंटे में करीब दो एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी आंधी आ सकती है। तेज हवा चलेगी इसके साथ ही उमस और गर्मी भी बढ़ जाएगी। अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
10-Jun 27.0 43.0 Thunderstorm
11-Jun 27.0 45.0 Thunderstorm
12-Jun 27.0 43.0 Thunderstorm with hail
13-Jun 27.0 43.0 Thunderstorm with rain
14-Jun 27.0 42.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
15-Jun 24.0 42.0 Clear sky
16-Jun 24.0 42.0 Clear sky